रायबरेली: रेल कोच फैक्ट्री के आवासीय परिसर में दो मौतों से सनसनी, दहशत में लोग

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लालगंज, रायबरेलीमृ, अत विचार : रेल कोच कारखाने के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार का दिन दुखदाई रहा, वजह जहां एक रेल कोच कर्मचारी तो दूसरी घटना में एक रेल कोच कर्मचारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फांसी की पहली घटना रेल कोच कॉलोनी के टाइप टू 2236 ए आवास में हुई है। 

उक्त आवास में रहने वाली मीरा देवी (37) पत्नी पारस ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी है। महिला और उसका परिवार बिहार के कैमूर जिले का मूल निवासी है।

रेल कोच में पारस नौकरी करता है। नौकरी के चलते रेल कोच के सरकारी आवास में उसका निवास है। वहीं दूसरी और शैल शाप में नौकरी करने वाले और रेल कोच कॉलोनी में रहने वाले सुदामा मीणा ने वर्कर्स क्लब के पीछे जंगल में पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली है।

सुदामा राजस्थान प्रांत के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने सुदामा के शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेल कोच के आवासीय कॉलोनी में फांसी की दो-दो घटनाओं से कर्मचारियों में जहां हड़कंप व्याप्त है, वही रेल कोच कर्मचारी दुख व्यक्त करते भी नजर आए।

संबंधित समाचार