NEET UG 2026 Exam: ड्रेस कोड में इन गलतियों से बिगड़ सकती है परीक्षा, जानें क्या पहनें-क्या नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 कल यानी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली है। इस बार 22.79 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन न करने पर छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ड्रेस कोड: क्या पहनें और क्या न करें?

NTA के अनुसार परीक्षा केंद्र पर साधारण, हल्के और आरामदायक कपड़े पहनकर जाना चाहिए। 

अनुमति वाले कपड़े

- साधारण शर्ट या कुर्ता
- फुल स्लीव्स वाले कपड़े (जरूरत पड़ने पर)
- हल्के ऊनी कपड़े (ठंड के कारण), लेकिन इनकी अतिरिक्त जांच होगी
- छोटे और साधारण बटन

नहीं पहनने वाले कपड़े

- डिजाइनर, भारी डिजाइन या एक्स्ट्रा लेयर वाले कपड़े
- बड़े बटन या मेटल वाले बटन
- ज्यादा सजावटी या एक्सेसरी वाले कपड़े

जूते-चप्पल: ऊंची हील वाले जूते न पहनें। चप्पल या कम हील वाले सैंडल बेहतर विकल्प हैं।

धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तुओं को पहनने की अनुमति है, लेकिन सुरक्षा जांच जरूर होगी।

पूरी तरह प्रतिबंधित चीजें

- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन
- पर्स, बैग, बेल्ट, टोपी
- स्टडी मटेरियल, नोट्स, कैलकुलेटर
- खाने-पीने की चीजें (सिर्फ पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति)
- कोई भी घड़ी (Watch)

NTA ने दी जरूरी सलाह

- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले (सुबह 11:30 बजे तक) पहुंचें।
- एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- सुरक्षा जांच (frisking) में समय लग सकता है, इसलिए जल्दी पहुंचना फायदेमंद रहेगा।

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट परिजात मिश्रा (एलन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा) के अनुसार, NTA का प्रयास रहता है कि किसी भी योग्य छात्र को ड्रेस कोड के कारण परीक्षा से वंचित न किया जाए। फिर भी नियमों का पालन करने से अनावश्यक देरी और तनाव से बचा जा सकता है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

NEET UG 2026 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क किया जा सकता है। 
ईमेल: [email protected]

 

संबंधित समाचार