Uttrakhand:चौथी मंजिल से गिरा मजदूर, अस्पताल ले जाने पहले तड़प-तड़पकर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के तल्ला बजून क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी सद्दाम हुसैन, पुत्र सगीर हुसैन के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से नैनीताल में रहकर मजदूरी कर रहा था।

 जानकारी के अनुसार, तल्ला बजून क्षेत्र में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार को सद्दाम हुसैन चौथी मंजिल पर काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

संबंधित समाचार