Uttrakhand:आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले...बंगाल को भारत से तोड़ने का काम कर रही थीं ममता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में नैनीताल पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बंगाल को भारत से अलग करने की दिशा में काम कर रही थीं, लेकिन राज्य की जनता ने समय रहते इसे समझकर भाजपा को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनती, तो देश की एकता और अखंडता को खतरा पैदा हो सकता था।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बंगाल रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान विभूतियों की भूमि है, जहां देशविरोधी विचारों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। भाजपा की जीत को उन्होंने देश की एकता के लिए महत्वपूर्ण बताया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व पर जनता के भरोसे का परिणाम कहा। उन्होंने अपने बयान में धार्मिक संदर्भ जोड़ते हुए कहा कि बंगाल में सतयुग की शुरुआत हो चुकी है और इसे राज्य के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।

 

संबंधित समाचार