UP News : ऑनलाइन जनगणना के लिए कल खुल जाएगी वेबसाइट, खुद भर सकेंगे अपने परिवार की डिटेल 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में कल-गुरुवार से जनगणना-2027 शुरू होने जा रही है। शुरुआत डिजिटल जनगणना से होगी। मतलब, नागरिक जनगणना की (https://se.census.gov.in) वेबसाइट पर जाकर खुद ही अपनी और अपने परिवार की डिटेल भर सकेंगे। खुद जनगणना की डिटेल देने पर 11 अंकों का एक कोड मिलेगा, जिसे एसई-आईडी कहते हैं। जब भौतिक सत्यापन के लिए जनगणना कर्मचारी आपके घर पहुंचेंगे, उन्हें ये कोड शेयर करना होगा। ख्याल रखें कि जनगणना के लिए आधार नंबर या फिर बैंक की कोई डिटेल नहीं देनी है। बैंकिंग डिटेल किसी भी स्थिति में शेयर नहीं करना है अन्यथा धोखाधड़ी का शिकार होने की आशंका बनी रहेगी।  

7 मई से लेकर 21 मई तक ऑनलाइन जनगणना का विकल्प मौजूद रहेगा। इसके बाद 22 मई से कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर नागरिकों की गिनती करेगी। जो लोग ऑनलाइन जनगणना में शामिल नहीं हो सकते हैं मतलब खुद से अपनी गिनती की डिटेल नहीं भर सकते हैं। 22 मई से वे अपने परिवार की पूरी जानकारी टीम को देंगे। जनगणना टीम उनकी डिटेल भरेगी। 

ऑनलाइन जनगणना के लिए (https://se.census.gov.in) वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉग इन आईडी बनानी होगी। ओटीपी के जरिये सत्यापन होगा और फिर अपने निवास के साथ डिटेल दर्ज करेंगे। जनगणना के लिए 33 सवालों के जवाब का एक फॉर्म खुलेगा। उसे भरकर जमा करना होगा। फॉर्म भरने के बाद 11 अंकों का एक कोड मिलेगा। इस कोड को सुरक्षित रखना है और जब जनगणना टीम आपके घर पहुंचे तो उससे ये कोड साझा करना होगा। मतगणना कर्मी आपके द्वारा भरा का डाटा चेक करेंगे और सत्यापन होने पर उसे स्वीकार कर लिया जाएगा। 

करीब 15 साल भारत में जनगणना हो रही है। पिछली बार वर्ष 2011 में जनगणना हुई थी। जनगणना की पहली प्रक्रिया घरों की गिनती है यानी घर और उसमें उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति जानी जाएगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इसमें जनसंख्या, साक्षरता, जातिगत, रोजगार समेत अन्य बिंदुओं पर डिटेल जुटाई जाएगी।

संबंधित समाचार