Bareilly:सुरंग बनाकर 20 लाख का तांबा चोरी करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा से जमीन में सुरंग बनाकर तांबा चोरी करने वाले बदमाशों के साथ सीबीगंज पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। इनके पास से चोरी का तांबा और नकदी बरामद की गई।

बीती 28 अप्रैल को सिविल लाइंस भटनागर कॉलोनी की रहने वाली शिवानी जैन की परसाखेड़ा स्थित फर्म पद्मावती एसोसिएट के परिसर की दीवार के पास जमीन में सुरंग बनाकर करीब 02 टन कॉपर स्क्रैप चोरी कर लिया था। चोरी किए गए तांबे की कीमत करीब 20 लाख बताई गई। शिवानी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। बुधवार तड़के बदमाशों का सुराग लगने पर झुमका तिराहे पर उनकी घेराबंदी की गई।

इस बीच एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया गया तो ई-रिक्शा सवार बदमाश भागने लगे। मगर ई-रिक्शा बेकाबू होकर कच्चे रास्ते में पलट गया। लिहाजा खुद को घिरता देख ई-रिक्शा सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में निजाम और अब्दुल समी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। 

इसके अलावा मोहम्मद खालिद को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी महेशपुर, थाना सीबीगंज के रहने वाले हैं। तीनों के पास से एक ई-रिक्शा और पद्मावती एसोसिएट फर्म से चोरी किया गया 65 किलोग्राम तांबे का तार भी बरामद किया गया है। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। 

संबंधित समाचार