Bareilly:पाइप में कट लगाकर कर रहे थे PNG चोरी, दो के खिलाफ FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने पीएनजी की चोरी शुरू कर दी। गैस पाइपलाइन में कट लगाकर दो उपभोक्ता चोरी करने लगे। टीम ने निरीक्षण में चोरी पकड़ी, उसके बाद दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के सीनियर मैनेजर जीतेन्द्र गौतम ने बताया कि कंपनी के कान्ट्रैक्ट कर्मचारी मुकेश और पेट्रोलर हर्षित ने उन्हें 11 अप्रैल को सूचना दी कि पीरबहोड़ा क्षेत्र में सफरुद्दीन और मुस्ताब खान के मकान पर पीएनजी गैस कनेक्शन है। 

दोनों लोगों ने गैस पाइपलाइन को मीटर से पहले काट लिया और पानी वाले पाइप को जोड़कर गैस चोरी की जा रही थी। टीम ने जब उसका वीडियो बनाया तो वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। सीनियर मैनेजर की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने सफरुद्दीन और मुस्ताब खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

संबंधित समाचार