UP: पीटीआर में सुरक्षा के दावे फेल, कार सवारों का वनकर्मी पर हमला

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक तरफ पीटीआर के अफसर सुरक्षा बंदोबस्त सख्त करने की तैयारी कर तमाम दावे कर रहे है। वहीं, जंगल में अवैध तरीके से घुसपैठ रोकने के नाम पर नाकामी हाथ लग रही है। एक नया मामला और सामने आया है। 

महोफ रेंज में करीब पांच लोग मौज मस्ती करने के लिए न सिर्फ पहुंचे बल्कि न्यूनतम वेतनभोगी कर्मचारी से अभद्रता कर मारपीट की गई। वायरलेस पर सूचना मिलने पर अलर्ट हुआ तो पुलिस और वनकर्मी ने पकड़ने का प्रयास किया और बमुश्किल पुलिस की मदद से पकड़ा जा सका। घायल वनकर्मी ने पुलिस को तहरीर दी है।

घटना पीटीआर के महोफ रेंज की है। खटीमा रोड पर स्थित वाच टावर के पास मंगलवार को न्यूनतम वेतनभोगी श्यामविहारी तैनात थे। इस बीच वाच टावर के पास कार सवार पांच लोग कच्चे रास्ते पर मौज मस्ती कर रहे थे। जब वनकर्मी ने विरोध किया तो कार सवार पांच लोग अभद्रता पर उतारू हो गए। इसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि बंधक बनाने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की। 

मैनाकोट पुलिस चौकी पर भी कार सवारों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलीं । माधोटांडा के पास भी बैरियर लगाकर चेकिंग की गई और पीलीभीत माधोटांडा रोड से कार सवारों को पकड़ लिया गया। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इंस्पेक्टर माधोटांडा अशोक पाल ने बताया कि कार सवार कुछ सकरिया गांव के लोग थे। नशे में हंगामा कर दिया था, उन्हें पकड़ लिया है। जांच कराई जा रही है।

 

संबंधित समाचार