कानपुर : रमेश अवस्थी बोले- बंगाल में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की विजय कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। बंगाल चुनाव में भाजपा की विजय के बाद कानपुर में प्रथम आगमन पर रमेश अवस्थी का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एकत्रित रहे। सांसद के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। 

अवस्थी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। पश्चिम जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर क्षेत्रीय कार्यालय तक स्वागत का क्रम लगातार जारी रहा। क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जहां महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर सांसद का स्वागत किया और माहौल उत्सवमय हो गया। 

जिला अध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को सफलता का आधार बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक संगठनात्मक कार्य किया, तथा शिखा मिश्रा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पार्षद जसविंदर सिंह, विद्या वर्मा, आशा पांडे, पूनम मलिक, प्रेमलता तिवारी, सिमरन कौर, वंजुला तिवारी, रमा सिंह, बिंदु अग्रवाल, भावना, आशा तोमर, मंजू पाल, किरण निषाद, रेखा गौड़, माया साहू, सुमन देवी, जमुना देवी, सपना शर्मा, अर्चना सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

संबंधित समाचार