बरेली: चोरी की स्कूटी से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
अमृत विचार, बरेली। चोरी की स्कूटी से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शाम तक पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही थी लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शिनाख्त करने के लिए स्कूटी के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाकर पुलिस स्कूटी मालिक के घर पहुंची तो पता …
अमृत विचार, बरेली। चोरी की स्कूटी से जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शाम तक पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही थी लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शिनाख्त करने के लिए स्कूटी के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाकर पुलिस स्कूटी मालिक के घर पहुंची तो पता चला की उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी।
फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को गुरुवार देर रात सूचना मिली के क्षेत्र के धंतिया पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार को कुचल दिया है। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तो स्कूटी सवार युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष की है। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस शुक्रवार की शाम तक मृतक की पहचान कराने का प्रयास करती रही।
गुरुवार शाम चोरी हुई थी स्कूटी
पुलिस ने स्कूटी के नंबर की डिटेल निकलवाई तो पता चला की वह प्रेमनगर के रहने वाले युवक के नाम पर पंजीकृत थी। उन्होंने पुलिस का बताया कि उनकी स्कूटी गुरुवार की शाम प्रेमनगर से ऑटो लिफ्टर ने चोरी कर ली थी।
