भारत गौरव ट्रेन से करें सात ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की यात्रा, जानिए बुकिंग और पैकेज की पूरी जानकारी
लखनऊ, अमृत विचारः इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से यात्रियों के लिए दो विशेष पैकेज लॉन्च किए हैं। ये यात्राएं श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही हैं।
आईआरसीटीसी की ओर से संचालित यह यात्रा 12 जून से 23 जून (11 रात/12 दिन) तक चलेगी। इस दौरान यात्री महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।
इस यात्रा के लिए ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से चलेगी और हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ समेत कई स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने की सुविधा उपलब्ध है। पैकेज की कीमत स्लीपर क्लास के लिए 24,100, 3एसी के लिए 40,890 और 2एसी के लिए 54,390 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है।
दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा पैकेज
दूसरा पैकेज 29 जून से 10 जुलाई (11 रात/12 दिन) तक आयोजित किया जाएगा। इस यात्रा में तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंगके दर्शन शामिल हैं। इस ट्रेन में भी ऋषिकेश से लेकर प्रयागराज तक कई स्टेशनों से यात्री सवार हो सकते हैं। किराया स्लीपर के लिए 24,350, 3एसी के लिए 41,800 और 2एसी के लिए 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।
सुविधाएं और बुकिंग जानकारी
दोनों पैकेजों में ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए बस सुविधा शामिल है। यात्रियों को एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9236391908,8287930908,8287930199,9717649141,7302821864 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
मास्टर स्पेलर्स ग्रैंड फिनाले के फाइनल में पहुंचे 300 प्रतिभागी, सात को मिला मास्टर स्पेलर का खिताब
