IPL 2026: SRH को मिली बड़ी राहत, पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे कप्तान कमिंस और ट्रेविस हेड

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि कप्तान पैट कमिंस सहित उसके खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 में अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने की स्वीकृति मिलेगी और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ 30 मई से शुरू हो रही तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए छूट दी जाएगी। आईपीएल का लीग चरण 24 मई को संपन्न होगा जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचने का कार्यक्रम है जो आईपीएल का अंतिम चरण होगा। 

कहा, ''हां, हमें सूचना मिली है कि हमारी टीम में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के लिए रुकेंगे।'' कप्तान कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं। हैदराबाद की टीम अभी 14 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर चल रही है और प्ले ऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है। 

आईपीएल में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी जोश हेजलवुड, टिम डेविड (दोनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस (दोनों लखनऊ सुपर जाइंट्स), जेवियर बार्टलेट, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली (तीनों पंजाब किंग्स), मैथ्यू शॉर्ट (चेन्नई सुपरकिंग्स), मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) और कैमरन ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स) हैं। इनमें से अगर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाते हैं तो ग्रीन और स्टार्क लीग चरण के बाद आईपीएल छोड़कर जा सकते हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स अभी 10 मैच में आठ अंक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है जबकि नाइट राइडर्स नौ मैच में सात अंक के साथ आठवें पायदान पर हैं। दूसरी ओर सुपर जाइंट्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं क्योंकि वे नौ मैच में सिर्फ चार अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं। इसलिए मार्श और इंग्लिस भी पहले एकदिवसीय से पूर्व पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हो सकते हैं। 

हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस दौरे के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। हेजलवुड, डेविड, कोनोली जैसे खिलाड़ियों को हालांकि यहीं रुकना पड़ सकता है क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु और पंजाब किंग्स के भी प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी संभावना है। अब उम्मीद है कि वे जून के पहले हफ्ते में बांग्लादेश में राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलिया नौ जून से बांग्लादेश के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। 

यह भी पढ़ें:
DC vs KKR: प्लेऑफ की रेस के लिए केकेआर-दिल्ली से भिड़ंत, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी से बिगड़ेगा खेल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रीसेट में आएंगी प्रियंका चोपड़ा जोनास, थ्रिलर फिल्म से Orlando Bloom के साथ मचाएगी हॉलीवुड में धमाल 
"जहां चाहे, जब चाहे मारेंगे...", ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सेना का जोरदार संदेश, कोई आतंकी पनाहगाह अब सुरक्षित नहीं
LU प्रवेश प्रक्रिया से पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश को 10 कॉलेज शामिल,अब एक ही फॉर्म से मिलेगा कई जगह मौका, जानें कितनी सीटें
Inspector Avinash: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा बोले-मुंबई की तरह यूपी में भी अपराधियों का खूब सफाया हुआ
Niti Aayog : देश की स्कूली शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी में नीति आयोग, गुणवत्ता के लिए राज्यों को दीं 13 अहम सिफारिशें