लखनऊ: डीआईओएस ने मृतक आश्रित को नौकरी देने के नाम पर मांगी घूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। मृतक आश्रित कोटे में नौकरी देने के नाम पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से घूस मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। जहां डीआईओएस को अपर मुख्य सचिव माध्यमिक ने सस्पेंड कर दिया है। पूरा मामला औरैया जिले का है। इसके साथ ही एक क्लर्क को भी स्क्सपेंड किया गया। इस मामले की …

लखनऊ,अमृत विचार। मृतक आश्रित कोटे में नौकरी देने के नाम पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से घूस मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। जहां डीआईओएस को अपर मुख्य सचिव माध्यमिक ने सस्पेंड कर दिया है। पूरा मामला औरैया जिले का है। इसके साथ ही एक क्लर्क को भी स्क्सपेंड किया गया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सीडीओ को जांच करने के आदेश दिए थे।

गत दिनों मृतक आश्रित कोटे से तृतीय श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगने का आडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सीडीओ को जांच करने के आदेश दिए थे। इसकी शिकायत शासन से भी शिक्षक संघ ने की थी। जांच सही पाए जाने पर राज्यपाल के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा की अपर सचिव आराधना शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से डीआईओएस ह्यदय नारायण त्रिपाठी को निलंबित करके उन्हें माध्यमिक विभाग के शिक्षा अनुदेशक कार्यालय लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया है।

इसके अलावा आडियो में कार्यालय के लिपिक संतोष यादव को भी निलंबित कर दिया गया है। क्योंकि आडियो में डीआईओएस संतोष बाबू से मिलने की बात कही जा रही थी। बताते चले कि विकासखंड एरवाकटरा के ग्राम दलीपपुर में किसान इंटर कॉलेज है, जिसमें तैनात एक प्रवक्ता की गत दिनों किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद उसके पुत्र द्वारा लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन किया गया था।

जिसे विद्यालय के माध्यम से पत्रावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्रेषित करा दी गई थी। नियुक्ति करने के एवज में जिला विद्यालय निरीक्षक अपने फोन से लेन-देन की बात कही थी। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कार्यालय में तैनात एक बाबू से मिल कर मामला निपटाए जाने को कहा गया। इसका ऑडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। शुक्रवार को शासन स्तर से दोनों कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस बात की जानकारी अमृत विचार से बातचीत में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने भी दी है।

संबंधित समाचार