08 मई 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं।
वृष-
आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। प्रतियोगी छात्रों के लिए मेहनत का समय हैं।
मिथुन-
आज का दिन नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा है। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
कर्क-
आज भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा।
सिंह-
आज आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
कन्या-
आज कामकाज में व्यस्तता अधिक रह सकती है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
तुला-
आज भाग्य का साथ मिलेगा और रुके काम आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। धन निवेश से सलाह जरूर लें।
वृश्चिक-
आज गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। नई उपलब्धि मिलने की संभावना है। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
धनु-
आज आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मकर-
आज मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
कुंभ-
आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नई योजनाएं भविष्य में लाभ दिला सकती हैं।
मीन-
आज मन रचनात्मक कार्यों में अधिक लगेगा। व्यवसाय में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
