LSG Vs RCB: LSG के होमग्राउंड पर Virat Kohli का क्रेज, I Love Chiku का पोस्टर लेकर पहुंचे Fans
लखनऊ, अमृत विचार। इकाना स्टेडियम में आज RCB और LSG के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को देखने के लिए स्टेडियम के बाहर जबरदस्त भीड़ उमड़ी देखने को मिली। LSG के होम ग्राउंड होने के बावजूद RCB फैंस का क्रेज पूरे स्टेडियम में छाया हुआ दिख रहा है। स्टेडियम के आसपास दोनों टीमों की जर्सियां 200 से 500 रुपये तक बिक रही हैं, लेकिन RCB की जर्सी की डिमांड कहीं ज्यादा है। सुबह से ही फैंस लंबी कतारों में खड़े नजर आए। इतना ही नहीं विराट के फैंस आई लव चीकू का पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंचे और कई फैंस विराट का टैटू भी बनवाते नजर आए।
मौसम का अपडेट
आज सुबह लखनऊ में आंधी के साथ डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई, जिसके चलते काले बादल अभी भी छाए हुए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य पिच को कवर कर दिया गया है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे मैच समय पर शुरू होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की स्थिति
लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार 6 मैच हार चुकी है। आज जीत दर्ज कर अपनी साख बचाने और प्ले-ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए LSG मैदान पर उतरेगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना चाहेगी। विराट कोहली के फॉर्म और फैंस के सपोर्ट से RCB आत्मविश्वास से भरी हुई है।
मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम का माहौल इलेक्ट्रिक है। कोहली के हर मूवमेंट पर फैंस का जोरदार नारा गूंज रहा है। पूरा अपडेट और मैच का लाइव स्कोर जानने के लिए बने रहिए।
