Squash World Championship: अभय को हराकर वीर चोटरानी ने किया उलटफेर, अब मुस्तफा असल से होगा सामना

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष खिलाड़ी वीर चोटरानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने हमवतन और बेहतर रैंकिंग वाले अभय सिंह को पांच गेम के कड़े संघर्ष में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

मिस्र के गीज़ा में चल रही विश्व चैंपियनशिप में वीर चोटरानी ने विश्व के 22वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह को 14-12, 8-11, 5-11, 11-7, 11-2 से पराजित किया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और पूरे पांच गेम तक चला।

यह चोटरानी की अभय सिंह के खिलाफ तीन मुकाबलों में दूसरी जीत है। विश्व रैंकिंग में 45वें स्थान पर काबिज चोटरानी ने इस जीत से अपनी क्षमता का शानदार प्रमाण दिया।

अब वीर चोटरानी का अगला मुकाबला रविवार को विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मिस्र के मुस्तफा असल से होगा।

इस प्रतियोगिता में भारत के अन्य दो खिलाड़ी रमित टंडन और वेलवन सेंथिलकुमार भी हिस्सा ले रहे हैं। दोनों का पहला दौर का मुकाबला शनिवार को होना है।

 



संबंधित समाचार