Sultanpur News : सशस्त्र मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायन सिंह ने शनिवार को बताया कि सात मई को कोतवाली नगर क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट रामकृष्ण विश्वकर्मा से 32 हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिया थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई थी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा था।
इस बीच शनिवार की रात्रि में लगभग 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना से संबंधित कुछ अभियुक्त, माल के बंटवारे के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान स्थानीय कोतवाली नगर की टीम और जनपदीय क्राइम ब्रांच एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेरने के पकड़ने का प्रयास किया।
इस दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, जिसमें पुलिस टीम द्वारा भी अपने बचाव में फायर किए गए। पुलिस के फायर में एक बदमाश प्रतीक भारती निवासी लम्भुआ पकड़ा गया। जिसके पैर में गोली लगी है। साथ में अन्य 3 बदमाशों की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने पकड़े गए 4 बदमाशों से तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त बाइक था लुट की कुल ढल धनराशि से 24500 बरामद किया है। घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है।
