Gullak 5 First Look: 'गुल्लक' के नए सीजन में हुई हेली शाह की एंट्री, कहानी में आएगा नया इमोशनल ट्विस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। अभिनेत्री हेली शाह अब टीवीएफ की बेहद पसंदीदा सीरीज़ 'गुल्लक' के सीज़न 5 में नज़र आने वाली हैं। मिडिल क्लास भारतीय परिवार की सादगी, अपनेपन और रोज़मर्रा की चुनौतियों को खूबसूरती से दिखाने वाली इस सीरीज़ ने पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिलहाल मिश्रा परिवार की भावुक और मज़ेदार कहानियों से जुड़ाव महसूस करने वाले फैंस अब नए सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 

हेली शाह, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है, इससे पहले भी 'गुल्लक' की दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी भी पसंद किया था, खासकर उनकी सादगी और शो की नैचुरल कहानी के साथ उनकी सहज केमिस्ट्री को। हाल ही में रिलीज़ हुई हेली शाह की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। 

कैज़ुअल एथलीज़र लुक में नज़र आ रहीं हेली के चेहरे के इमोशनल एक्सप्रेशंस इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इस बार उनकी कहानी सीज़न में एक नया भावनात्मक पहलू जोड़ सकती है। तस्वीरों में एक ऐसा सीन भी देखने को मिल रहा है, जो काफी भावुक नज़र आता है और दर्शकों के मन में मिश्रा परिवार के साथ उनके रिश्ते को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है। 

अपने पुराने अंदाज़, हल्के-फुल्के हास्य और दिल छू लेने वाली स्लाइस-ऑफ-लाइफ कहानी के साथ 'गुल्लक' सीज़न 5 एक बार फिर जहां दर्शकों को यादगार सफर पर ले जाने के लिए तैयार है, वहीं, हेली शाह की एंट्री इस सीज़न में एक नया और ताज़ा रंग जोड़ने वाली है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें : 
क्राउड से किरदार तक : एक अभिनेता की बेबाक कहानी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Sanjeev Arora arrested : पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने दबोचा
लखनऊ में गोमती बैराज का होगा कायाकल्प, सीएम योगी का निर्देश, आधुनिक गेटों से सुनिश्चित होगी निर्बाध जलापूर्ति
Mother's Day : गोंडा में स्कूली बच्चों ने मनाया मातृ दिवस, माताओं के सम्मान में पेश की भावपूर्ण प्रस्तुतियां
गोंडा : विकृति दूर कर बच्चों के चेहरे की मुस्कान लौटायेगी स्माइल ट्रेन मुफ्त होगा कटे होंठ-तालू का इलाज, यहां कराएं पंजीकरण
देवीपाटन मंडल ने रचा इतिहास: जनशिकायतों के निस्तारण में यूपी में पाया पहला स्थान, आयुक्त ने अधिकारियों को दी बधाई