जैकलीन की पहली horror film पर बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग; टीज़र और गाना पहले ही हो चुका है शूट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। लंबे समय से इस शैली में एक दमदार और अलग कहानी की तलाश कर रहीं जैकलीन को अब ऐसा प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। 

इमोशन और संगीत का अनूठा मिश्रण

सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म हॉरर, इमोशन और संगीत का अनूठा मिश्रण होगी, जो दर्शकों को एक संपूर्ण सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी। फिल्म में जैकलीन मुख्य भूमिका निभाएंगी, जबकि दो पुरुष कलाकारों को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है। 

फिल्म का गाना पहले ही किया शूट 

हालांकि, फिल्म का शीर्षक, अन्य कलाकारों के नाम और निर्देशक की जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है। फिल्म का निर्माण ख्याति मदान के बैनर नॉट आउट एंटरटेनमेंट के तहत बड़े पैमाने पर किया जाएगा। निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि फिल्म का एक टीज़र और एक गीत पहले ही शूट किया जा चुका है। 

भूत पुलिस में दिखाई दी थी जैकलीन 

वहीं, कलाकार इन दिनों वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे हैं। फिल्म की नियमित शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि जैकलीन इससे पहले फिल्म 'भूत पुलिस' में दिखाई दे चुकी हैं, लेकिन वह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। यह नई परियोजना उनके करियर की पहली पूरी तरह हॉरर फिल्म होगी। जैकलीन हाल ही में 'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं। उनकी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें  : 
Trailer : 'Welcome To The Jungle' में अक्षय-रवीना का रीयूनियन, तो 'Alpha' में दिखेगा आलिया-शर्वरी का एक्शन अवतार

संबंधित समाचार