Bareilly:नरियावल में आईपी इन्वेस्टीगेशन का छापा, भारी मात्रा में तेल पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। बाजार में ब्रांड के नकली उत्पादों को लेकर कार्रवाई करने वाली इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इन्वेस्टिगेशन विंग ने पुलिस व प्रशासनिक टीमों के साथ मिलकर नरियावल में छापेमारी की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में कथित रूप से रिफाइंड के नाम पर बनाए जा रहे नकली ऑयल पकड़े जाने की खबर है। देर रात तक टीमें मौके पर मिले माल का गणित लगाने में जुटी नजर आईं। टीम ने मौके गोदाम को अपनी निगरानी में ले रखा है और हर आने जाने वाले की मॉनीटरिंग की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, नरियावल स्थित एक कंपनी के गोदाम में कथित रूप से नकली ऑयल बनाए जाने की शिकायत आईपी इन्वेस्टीगेशन टीम को मिली थी। टीम ने कार्रवाई के लिए अफसरों से मदद मांगी। पुलिस बल उपलब्ध होने के बाद टीम ने नरियावल स्थित एक ट्रेडर्स के गोदम पर छापे की कार्रवाई की। टीम से जुड़े लोगों का कहना है कि मौके से भारी मात्रा में नकली रिफाइंड ऑयल से भरे टीन पकड़े गए। टीन पर ट्रेडर्स ने अपने स्लोगन छपवा रखे थे। बाजारों में उनको गलत तरीके से सप्लाई किया जा रहा था। टीम ने करीब कई घंटे गोदाम में मिले टीनों की गिनती की और ब्रांड स्टीकरों की जांच की। तेल के नमूने भी लिए गए। टीम के सदस्यों ने बताया कि मौके से मिला तेल हजारों लीटर की मात्रा में होने का अनुमान है। रात तक टीम जांच में जुटी थी।
डेढ़ बाद गोदाम के बाहर खड़ी रही टीम

टीम के सदस्यों का कहना है कि पुलिस की मदद से शाम पांच बजे जब गोदाम पर पहुंचे तो मेन गेट पर ताला लगा मिला। गोदाम मालिक डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब तक टीम गोदाम के बाहर इंतजार करती रही। बाद में गोदाम मालिक अपने अधिवक्ता के साथ चाबी लेकर वहां आए, तब अंदर एंट्री लेकर जांच शुरू की गई। आरोप है कि गलत तेल का धंधा का लंबे समय से चल रहा था। लोकल स्तर पर इसकी सम्बंधित अमले को भनक नहीं थी। गोदा में तेल के टैंकर आते देखे जाते थे। गोदाम के बाहर से पाइप लाइन के जरिए गोदाम अंदर पहुंचाया जाता था। गोदाम का गेट बंद दिखता था।

एसएसपी बरेली अनुराग आर्या ने बताया कि नकली ब्रांड बेचे जाने की शिकायत एजेंसी को मिली थी, सम्बंधित एजेंसी ने कार्रवाई के लिए हमसे संपर्क किया था। जिसके बाद सहयोग के लिए बिथरी थाने से पर्याप्त पुलिस बल टीम को उपलब्ध करा दिया गया है। जांच में जैसा सामने आएगा, तथ्याें के आधार पर वैसी कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार