Bareilly:ट्रेनी दरेगा 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मुकदमे में मदद के नाम पर मांगी थी घूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने इज्जतनगर थाने में तैनात ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार की लिया। मृतक आश्रित कोटे से पुलिस में भर्ती हुए दरोगा ने मुकदमे में मुकदमे में मदद के नाम पर एक महिला से घूस ली थी। शिकायत पर टीम ने उस पर शिकंजा कस दिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

यूनिट प्रवक्ता के अनुसार, इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वालीं एंजिला मैसी ने शिकायत की थी कि पीलीभीत रोड स्थित बैरियर टू चौकी पर तैनात ट्रेनी सब इंस्पेक्टर विमल चौहान मुकदमा निस्तारण के नाम पर उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। जिसके बाद एंटी करप्शन ने कार्रवाई के लिए जाल बिछाया। योजना के अनुसार, महिला से जैसे ही घूस के रूप में 10 हजार रुपये लिए, पहले से मुस्तैद टीम ने दरोगा को रंगेहाथ दबोच लिया। 

कार्रवाई चौकी स्टाफ में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी दरोगा को सीबीगंज थाने ले गई, जहां उससे रात तक पूछताछ की जाती रही। बताया गया है कि आरोपी दरोगा मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है और मृतक आश्रित कोटे में भर्ती हुआ है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। पूर्व में दरोगा को लेकर कई तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं।

जनवरी से अब तक पकड़े गए 10 कर्मचारी
एंटी करप्शन यूनिट इस साल जनवरी से अब तक बरेली-मुरादाबाद मंडल में अलग-अलग विभागों के 10 कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर चुकी है। संगठन के रिकॉर्ड के अनुसार, भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व, शिक्षा और पुलिस महकमे से जुड़ी मिल रही हैं। शिकायतों के आधार पर लगातार रिश्वतखोरी के मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

 

संबंधित समाचार