Bareilly:शहर में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बरसात, पारा गिरने से मिली राहत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। शहर का मौसम मंगलवार सुबह सुहाना हो गया। आंधी के साथ मूसलाधार बरसात के बाद लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों ने तेज बारिश का अनुमान लगाया था। लिहाजा सुबह से आसमान में बादल छाने से मौसम में ठंडक रही।

सुबह करीब 10 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। आंधी की आशंका देख लोगों ने जल्दी-जल्दी अपने गंत्वयों तक पहुंचना शुरू कर दिया। सुबह करी 10:45 बजे तेज आंधी चलने लगी। जिसमें कई जगह होर्डिंग आदि तक उड़ गए। आंधी के साथ मूसलाधार बरसात भी शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11 बजे तापमान 34 ड्रिगी सेल्सियस तक पहुंच गया।

संबंधित समाचार