तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को विदेश से आया बधाई संदेश, जानिए क्या बोले मलेशिया के पीएम अनवर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कुआलालंपुर। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मंगलवार को अपने देश और तमिलनाडु के बीच 'गहरे संबंधों' को रेखांकित किया और अभिनेता से नेता बने चंद्रशेखर जोसफ विजय को राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में इब्राहिम ने विजय की फिल्मों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कई वर्षों तक अभिनेता के ''चाहने वाले प्रशंसकों ने उन्हें तीन घंटे के भीतर भ्रष्ट राजनेताओं और तरह-तरह के खलनायकों को हराते हुए देखा है, जो आमतौर पर एक मध्यांतर (इंटरवल) के बाद होता था।'' 

उन्होंने कहा, "तमिलनाडु की जनता ने अब विजय को फिल्मी पर्दे पर निभाई गई किसी भी भूमिका से कहीं बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।" इब्राहिम ने विजय को अपना "मित्र" बताते हुए उन्हें इस पद पर निर्वाचित होने के लिए बधाई दी और कहा, "ओरु विरल पुराची (एक उंगली की क्रांति) अब इतिहास रचने की दहलीज पर है।" 

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा, "मलेशिया और तमिलनाडु कई पीढ़ियों से गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जन-जन के बीच संबंधों को साझा करते हैं। मैं आने वाले वर्षों में मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।" तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक-प्रमुख विजय (51) ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

ये भी पढ़ें : 
भारत-बांग्लादेश 'मैत्री पुल' को जल्द चालू करने की तैयारी, सब्रूम से रामगढ़ तक बढ़ेगा व्यापार

 

संबंधित समाचार