UP: भोट थाना पुलिस की गोकशों संग मुठभेड़, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। थाना भोट ने मंगलवार देर रात मुठभेड में दो हिस्ट्रीशीटर गौकशी के आरोपी  गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से दो तमंचे, मोटरसाइकिल व पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं।

मंगलवार रात गश्त और चेकिंग के दौरान थाना भोट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ग्राम कोयली के जंगल में गोकशी करने के लिए गौवंशीय पशु की तलाश में घूम रहे हैं, जिनके पास गौकशी करने का सामान व अवैध हथियार भी है। सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम को ग्राम कोयली-बघी रोड पर कच्चे रास्ते चकरोड से एक मोटर साईकिल पर 2 व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हे टॉर्च की रोशनी डालकर रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में मोटरसाइकिल गिर जाने पर आरोपी द्वारा खुद को घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। 

आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में आरोपी बाबू बच्चा निवासी मोहल्ला बजरिया खानसामा थाना गंज रामपुर व आरोपी इरफान उर्फ पतला निवासी मोहल्ला रसूलपुर थाना स्वार रामपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से गौकशी करने के उपकरण, 2 तमंचे, 2 खोखा कारतूस नाल में फंसे हुए व एक मोटरसाईकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी बाबू बच्चा थाना गंज से हिस्ट्रीशीटर है, जबकि आरोपी इरफान उर्फ पतला थाना स्वार से हिस्ट्रीशीटर है।

 पूछताछ में आरोपियों द्वारा कबूल किया कि हम लोग मौका देखकर आवारा गोवंशीय पशुओं को काटकर उनका मांस बेचकर धन अर्जित करते हैं और हम गोवंशीय पशु की तलाश में घूम रहे थे। दोनों आरोपियों पर जिले के विभिन्न थानों में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में भोट थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी, उपनिरीक्षक  कार्तिक सहरावत व शुभम कुमार, हेडकांस्टेबल मुमतरीन अहमद, अनुज कुमार व नफीस अहमद,कांस्टेबल रामनिवास, कौशल कुमार, कपिल कुमार व पुष्पेन्द्र कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार