Bareilly: दोस्तों संग अल्मोड़ा गए बिथरी प्रमुख के भाई की कार खाई में गिरी, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/ नैनीताल, अमृत विचार। दोस्तों के साथ उत्तराखंड भ्रमण पर गए बिथरी ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल के भाई सुरेंद्र सिंह की कार पहाड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले रवि पटेल बरेली में तिवारिया गांव के रहने वाले थे। बताया गया है बिथरी प्रमुख हरेंद्र पटेल के भाई सुरेंद्र पटेल दोस्तों के साथ कार से उत्तराखंड गए थे। अल्मोड़ा हाईवे पर पाडली के बीच बुधवार शाम 7:15 बजे XUV 700 कार संख्या यूपी 25 EM 2348 पलट गई। 

सुरेंद्र पटेल के साथ वाहन मालिक मयंक पटेल, कमल पटेल तथा रविन्द्र पटेल घायल हो गए। गंभीर घायल रवि को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे का पता चलते ही बरेली से भाजपा ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल उत्तराखंड पहुंच गए। रवि पटेल भाजपा से जुड़े थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार