शी चिनफिंग की ट्रंप को चेतावनी, ताइवान मुद्दे पर संभलकर रहे अमेरिका, वरना होगा सीधा टकराव'

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि ताइवान को लेकर मतभेद दोनों देशों के बीच टकराव या संघर्ष का कारण बन सकते हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' द्वारा प्रकाशित द्विपक्षीय वार्ता के विवरण के अनुसार, यहां बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में शी चिनफिंग ने ट्रंप से कहा कि अगर ताइवान का मामला अच्छी तरह से संभाला जाता है, तो अमेरिका-चीन संबंध ''पूरी तरह स्थिर रहेंगे''।

शी ने कहा कि लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोनों देशों के सामने ''टकराव और यहां तक ​​कि संघर्ष'' का खतरा है, जिससे पूरे संबंध गंभीर खतरे में पड़ जाएंगे। ट्रंप और चीन ने दो घंटे की बातचीत के बाद अपनी बैठक समाप्त की।


ये भी पढ़ें : 
मौजूदा वैश्विक संकट के बीच रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा-भारत-रूस की दोस्ती 'अटूट', भरोसा हमारी ताकत

संबंधित समाचार