आंधी बनी आफत: बरेली में टीन शेड समेत आसमान में उड़ा युवक...वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक मंगलवार और बुधवार को बरेली में आंधी और तूफान का कहर देखने को मिला। बरेली मंडल में 11 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। मगर आंधी-तूफान के बीच फंसे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया। टीन शेड के साथ युवक हवा में कई फीट ऊपर उड़ता देखा गया।

वायरल वीडियो बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र के बबियाना गांव का बताया जा रहा है। जहां रहने वाला नन्हे आंधी आने के बाद एक बरात घर के टीन शेड की आड़ लेकर खड़ा हो गया। टीन शेड के नीचे खड़े नन्हे को अंदाजा नहीं था कि महफूज रहने के बजाए उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी। हवाएं तेज हुईं तो नन्हे ने टीन शेड को पकड़ लिया। मगर आंधी की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि टीन शेड हवा में उड़ गया। लिहाजा नन्हे शेड के साथ किसी तिनके की तरह हवा में उड़ता दिखाई दिया।

वहां खड़े लोगों ने इस पूरे नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। पूरी घटना में युवक नन्हे गंभीर रूप से घायल हुआ। उसके शरीर की कई हड्डियां टूटने की बात कही जा रही है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संबंधित समाचार