Bareilly: स्वगणना में गिरी रैंक, दूसरे से आठवें पायदान पहुंचा बरेली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्वगणना में बरेली की रैंक में गिरावट आई है। प्रदेश में दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने के अब वह आठवें पायदान पर पहुंच गया है। बुधवार को आंकड़ा एक लाख भी पार नहीं हो सका। इसका प्रमुख कारण चार से पांच घंटे सर्वर डाउन होना बताया जा रहा है। वहीं, डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वगणना को लेकर बैठक हुई।

डीएम ने कहा कि स्वगणना में ग्रामीण क्षेत्र आगे चल रहा है, मगर शहरी क्षेत्र अभी पीछे चल रहा है। जिस पर सुधार करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि स्वगणना की गुणवत्ता को स्थाई रखा जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उप जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं लेखपालों को लक्ष्य दिए जाएं।

 स्वगणना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने बताया कि जो भी प्रगणक इसमें उत्कृष्ट कार्य करेंगे, उन्हें मानदेय के साथ पुरस्कृत भी किया जाएगा । नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार