Bareilly:जिम संचालक भाइयों पर गैंगस्टर की तैयारी, फिटनेस सेंटर पर आती थीं 80 हाई प्रोफाइल महिलाएं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिम में करीब 80 हाई प्रोफाइल महिलाएं वर्कआउट के लिए आती थीं, लेकिन वहां एक भी महिला ट्रेनर नहीं थी।

जिम में सेपरेट रूम बनाया गया था, जहां गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। अकरम महिलाओं को वर्कआउट के दौरान नशीला पेय पिलाकर बेहोश कर गलत काम करता था। इसकी रिकॉर्डिंग कर महिलाओं को ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस जिम में लगे कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच करा रही है।

अकरम की दो बेटियां हैं, जबकि आलम के एक बेटा और एक बेटी है। दोनों आरोपियों की पत्नियां पीएचडी कर रही हैं। आलम की पत्नी शाहजहांपुर के एक डिग्री कॉलेज में अध्यापन भी कर चुकी है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जिम संचालक के बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की तैयारी है। उनके मोबाइल से और भी डाटा जुटाया जा रहा है।

संबंधित समाचार