Moradabad: समवृद्धि बनीं जिला टॉपर, सीबीएसई 12वीं में छात्राओं का दबदबा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बार भी छात्राओं का दबदबा रहा। शिरडी साईं पब्लिक स्कूल विंग-1 की छात्रा समवृद्धि ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। उनकी सफलता से विद्यालय और परिवार में उत्साह रहा। दूसरे स्थान पर दो विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के छात्र आदित्य जैन और सेंट मेरी स्कूल की छात्रा रीषा रिजवान ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने खुशी जताई। वहीं तीसरे स्थान पर भी दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से स्थान बनाया। शिरडी साईं पब्लिक स्कूल विंग-1 की छात्रा गौरांशी अग्रवाल और सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल की छात्रा हर्षिता अग्रवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। रिजल्ट आने के बाद मेधावी विद्यार्थियों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्कूलों में मिठाई बांटी गई और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

संबंधित समाचार