UP News : स्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति बने MJPRU के प्रोफेसर पीबी सिंह 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार : यूपी के शाहजहांपुर में स्थापित स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में पहले कुलपति की नियुक्ति हो गई है। कुलाधिपति (राज्यपाल) आनंदीबेन पटेल ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रोफेसर पीबी सिंह को स्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर पीबी सिंह रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके कुलपति नियुक्त होने पर एमजेपीआरयू के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह समेत साथी प्रोफेसरों ने शुभाकनाएं दी हैं।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध रहे शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज को अपग्रेड करके, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय बनाया गया है। शाहजहांपुर जनपद के जो कॉलेज अभी तक रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध रहे हैं-वे सभी स्वामी शुकदेवानंद से अटैच किए गए हैं। 

कुछ दिनों पहले ही यहां कुलसचिव की नियुक्ति की गई थी और अब विश्वविद्यालय को नए कुलपति मिल गए हैं। प्रोफेसर पीबी सिंह की बात करें तो वह मैनेजमेंट के काबिल प्रोफेसरों में शुमार हैं। 

मैनेजमेंट संकाय के डीन रह चुके हैं। डीएसडब्लयू और रिसर्च एडवाइजर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह के साथ कई प्रशासनिक कार्यों का दायित्व संभाला है।

संबंधित समाचार