IPL 2026 : इकाना का सुरक्षा खाका तैयार, सड़क से आकाश तक रहेगी नजर, असामाजिक तत्वों और टिकट ब्लैक करने वालों पर रहेगी नजर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : आईपीएल-2026 में शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मुकाबले को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इकाना परिसर को सुरक्षा के लिहाज से तीन सुपर जोन, छह जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है।

सड़क पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ ड्रोन कैमरों की मदद से असामाजिक तत्वों और टिकट ब्लैक करने वालों पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम से पुलिस अधिकारी ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। सुरक्षा में एटीएस, एंटी माइन टीम, बम स्क्वायड, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस कर्मियों समेत 2500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। गुरुवार को जेसीपी कानून व्यवस्था बबलू कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश 
दिए।

सुरक्षा में तैनात पुलिस बल

डीसीपी 3

एडीसीपी 6

एसीपी 16

इंस्पेक्टर 35

सब इंस्पेक्टर 254

सिपाही 465

यातायात व्यवस्था के लिए तैनाती

डीसीपी 2

एडीसीपी 3

एसीपी 9

इंस्पेक्टर 28

सब इंस्पेक्टर 161

हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 391

होमगार्ड 108

अतिरिक्त पुलिस बल

पीएसी 5 कंपनी

आरएएफ एक कंपनी

वायरलेस यूनिट

एलआईयू

एटीएस एक टीम

वॉक-थ्रू मेटल डिटेक्टर

बीडीएस तीन

एंटी माइन टीम एक

भीड़ प्रबंधन और वीवीआईपी व्यवस्था

वीवीआईपी, खिलाड़ियों, मीडिया और दर्शकों के लिए अलग मार्ग तय

सभी गेटों पर अलग प्रवेश और निकास व्यवस्था

स्टेडियम के भीतर और बाहर पुलिस बूथ, मेडिकल बूथ और कंट्रोल यूनिट तैनात

जनता से अपील

निर्धारित गेट और पार्किंग का ही उपयोग करें

सुरक्षा जांच में पुलिस का सहयोग करें

संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तुरंत सूचना दें

यातायात नियम और डायवर्जन का पालन करें

ये भी पढ़ें :  
लखनऊ : इकाना में महामुकाबले से पहले दोनों टीमों ने बहाया पसीना, होम ग्राउंड पर जीत के लिए LSG ने कसी कमर

संबंधित समाचार