Lucknow Tennis Tournament : बालक युगल में सरोहा-आरव चैंपियन, विपक्षी जोड़ी को दी करारी मात

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : भारतीय टेनिस खिलाड़ी ऋभव सरोहा ने आईटीएफ जूनियर जे30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए युगल खिताब अपने नाम कर लिया। अब वह एकल वर्ग में भी खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल करने की दहलीज पर पहुंच गए हैं।

Untitled design (51)

गोमतीनगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरिना में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में ऋभव सरोहा और आरव चावला की भारतीय जोड़ी ने बालक युगल वर्ग का खिताब जीता। 

Untitled design (46)

फाइनल में उन्होंने चुक्का लक्ष्य वर्धन और परंजय सिवाच की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराया।

Untitled design (49)

ऋभव ने बालक एकल वर्ग में भी शानदार खेल जारी रखते हुए शीर्ष वरीय ओम पटेल को रोमांचक सेमीफाइनल में उलटफेर का शिकार बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना क्वालीफायर पार्थिव नल्लागुंडला से होगा।

Untitled design (47)

बालिका एकल वर्ग में तीसरी वरीय कार्तिका पद्मकुमार और चौथी वरीय हर्षा कार्तिका ओरुगांती ने अपने-अपने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बालिका युगल वर्ग के फाइनल में एंजल पटेल और रिद्धि शिंदे की जोड़ी ने अक्षिता अंतिल और शेरी शर्मा को 6-3, 7-5 से हराकर खिताब जीता। मुकाबले में दोनों जोड़ियों के बीच लंबी और शानदार रैलियां देखने को मिलीं।

Untitled design (48)

केसरी स्पोर्ट्स और यूपीटीए की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट के विजेताओं को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल ने पुरस्कृत किया।

Untitled design (50)

इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन कर्नल नरेश रजोरा, यूपीटीए के कोषाध्यक्ष बीसी तिवारी, पूर्व डेविस कप खिलाड़ी सिद्धार्थ विश्वकर्मा और आयोजन सचिव समित केसरी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 
Lucknow Tennis Tournament : रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल में श्रेयंत महंतेशा, बालिका एकल के अंतिम चार में तेजस्वी-नीशा

 

 

 

संबंधित समाचार