बाराबंकी में रफ्तार का कहर : ट्रक की चपेट में आने से कानूनगो की मौत, सहायक घायल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में तहसील नवाबगंज में तैनात एक कानूनगो की मौत हो गई, जबकि उनका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के भानमऊ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में सतरिख में तैनात कानूनगो हरिशंकर वर्मा की मौके पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके सहायक अखिलेश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरिशंकर वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल अखिलेश का उपचार जारी है। मृतक हरिशंकर वर्मा रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के मऊ गोरपुर गांव के निवासी थे। घटना के बाद राजस्व विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।  

संबंधित समाचार