Bareilly : स्वच्छ विद्यालय बेहतर भविष्य की नींव

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय शिक्षक सम्मान कार्यशाला आयाेजित

बरेली, अमृत विचार। विकास भवन सभागार में मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय विद्यालय शिक्षक सम्मान कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में किया गया। यह कार्यशाला डब्लूएएसएच कार्यक्रम के तहत यूनिसेफ द्वारा आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों एवं शिक्षकों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में स्वच्छता से जुड़े नवाचारों, बच्चों में स्वच्छता व्यवहार विकसित करने और विद्यालय परिसर को प्रेरणादायी एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य की नींव होते हैं। उन्होंने बच्चों में साफ-सफाई एवं हाइजीन की आदत विकसित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी झिझक दूर करने की आवश्यकता पर भी बल दिया ताकि वे खुलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। डीडीओ दिनेश कुमार यादव ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। शांतनु, राज पांडे, विनीता, दिनेश चंद्र जोशी, शिल्पी, जिला समन्वयक राजीव कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?