Moradabad : आंधी-बारिश दो दिन में हुई बेअसर, चढ़ने लगा तापमान

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

अगले चार-पांच दिनों में लोगों को फिर झुलसाएंगे लू के थपेड़े, 40 के पार पहुंचेगा पारा

मुरादाबाद, अमृत विचार। मौसम फिर बेरहम हो रहा है। दो दिन पहले रात में आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन भले ही बेपटरी हो गया, लेकिन गर्मी से बहुत राहत नहीं मिली। अब तापमान फिर चढ़ने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान अधिकतम चढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पार फिर पहुंचेगा, जिससे लू के थपेड़े लोगों को फिर झुलसाएंगे, जबकि 25 मई से नौतपा में नौ दिन भीषण गर्मी भी झेलनी पड़ेगी।

शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली, दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर में लोग गर्मी से बेहाल हुए। घरों में भी पंखा बेअसर रहा। कूलर, एयरकंडीशनर चलाकर लोगों ने समय बिताया। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने के बाद भी चेहरे पर रुमाल और सनग्लास पहनकर निखले। वहीं युवतियों और महिलाओं ने स्कार्फ से चेहरा ढक कर सूरज की किरणों से बचने की जतन की। कोल्ड ड्रिंक्स, लस्सी, छांछ पीकर खुद को लोगों ने तरोताजा किया। कई जगह लोगों ने ट्यूबवेल के पानी में नहाकर राहत पाई। हालांकि देर शाम तक सूरज की तपिश बनी रही। वहीं रात में उमस भरी गर्मी से लोगों की नींद में खलल पड़ी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस या इससे भी अधिक रहने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों को लू के थपेड़े भी झेलने पड़ेंगे।

21 मई तक का संभावित तापमान

तारीख    अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

16 मई    35 डिग्री सेल्सियस    26 डिग्री सेल्सियस

17 मई    36 डिग्री सेल्सियस    27 डिग्री सेल्सियस

18 मई    38 डिग्री सेल्सियस    27 डिग्री सेल्सियस

19 मई    39 डिग्री सेल्सियस    28 डिग्री सेल्सियस

20 मई    40 डिग्री सेल्सियस    28 डिग्री सेल्सियस

21 मई    40 डिग्री सेल्सियस    29 डिग्री सेल्सियस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हाईवे पर 80 Km/h से तेज चलाई गाड़ी तो कटेगा चालान, स्पीड डिटेक्शन कैमरे से लैस यातायात पुलिस की पांच टीमें कर रही कार्रवाई
Moradabad : प्रधानमंत्री की अपील से कदमताल कर रहे जनप्रतिनिधि-अधिकारी
कहीं आपका लाडला भी तो नहीं हो रहा ऑटिज्म का शिकार? 2 साल से छोटे बच्चों को मोबाइल देना पड़ सकता है भारी
अर्थ, सृजन और जीवन शक्ति से विकसित यूपी का रोडमैप तैयार, 2047 तक यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का रखा लक्ष्य
कड़ी धूप के साथ प्रशासनिक बंदिशें भी श्रद्धालुओं को कर रहीं परेशान, राम मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वार के सामने लगी बैरिकेडिंग दे रही दिक्कतें