Bareilly: तेज धूप से बढ़ी तपिश, उमस ने बढ़ाई बेचैनी तो बहा पसीना

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। मई के मध्य में मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को तेज धूप और उमस ने लोगों का पसीना बहा दिया। सुबह बादल छाए रहने और बूंदा-बांदी से मौसम सुहावना रहा, इसके बाद दिन भर चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों का काफी परेशान किया। 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। 

विकिरणीय उष्मन बढ़ने से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि बरेली में 24 मई के आसपास प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों ने लोगों को धूप में निकलते समय सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हाईकोर्ट ने बृजभूषण-राजा भैया समेत 50 बाहुबलियों की मांगी क्राइम कुंडली.. हथियारों-सुरक्षा की जांच के भी आदेश
Moti Samvardhan Yojana: यूपी में मछली पालन के साथ अब मोती उत्पादन, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश
बरेली : चाहें कितनी भी कॉल कर लें-विद्युतकर्मी फोन नहीं उठाते- वन मंत्री के पत्र से हड़कंप, हटाए गए अधिशासी अभियंता
यूपी की आयुष शिक्षा में डिजिटल क्रांति: 17 आयुर्वेद और होम्योपैथी कॉलेजों में बनेंगे 51 स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक तकनीक से पढ़ाई
ये करोड़ों सनातनियों का अपमान है !... गंगा में स्नान के दौरान युवक ने किया बीयर सेवन, अधिवक्ता ने की पुलिस से शिकायत