Bareilly : वन मंत्री ने ई-रिक्शा और डीएम ने किया ई-बस से सफर, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। माननीयों से लेकर जनप्रतिनिधि तक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की पहल करते दिखे। शनिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ई-रिक्शा में बैठकर स्पर्श लॉन में चल रही भाजपा की कार्यशाला में पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी कार्यालय नो व्हीकल जोन बना रहा। यहां सभी प्रकार के निजी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी थी।
बता दें कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लोगों से अपील की है कि वह ईंधन बचत की बचत की खातिर सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। अपील का असर ये हुआ कि जिलाधिकारी अविनाश सिंह अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बस में सवार होकर मीरगंज तहसील पहुंचे। मीरगंज में उन्होंने तहसील दिवस में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपने काफिले से अतिरिक्त वाहनों को पहले ही हटा दिया था।
दूसरी तरफ वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की अपील पर अमल करते नजर आए। वन मंत्री सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय से प्रेमनगर स्थित अपने कैंप कार्यालय आएष यहां उन्होंने लोगों की समस्यों को सुना। इसके बाद प्रेम नगर कार्यालय से ई-रिक्शा में सवार होकर स्पर्श लॉन में चल रही भाजपा की कार्यशाला पहुंचे। मंत्री के काफिले में महज दो ई-रिक्शा नजर आईं।
