सीएम ग्रिड: 31 करोड़ से चमकेगा स्टेडियम रोड, तार होंगे भूमिगत, नालों को ढका जाएगा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीएम ग्रिड योजना के तीसरे चरण में स्टेडियम रोड पर ईंट पजाया से महर्षि कश्यप चौराहे तक के डेढ़ किलोमीटर हिस्से को आधुनिक रूप में तब्दील किया जाएगा। 31 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। सड़क को चौड़ा करने के साथ यहां से गुजरने वाले खुले नालों को ढका जाएगा। हवा में झूलते तारों को भूमिगत किया जाएगा। जिससे यह पूरा इलाका बेहद साफ और सुरक्षित नजर आएगा।

परियोजना के तहत शहर को चमकाने की यह कवायद अलग-अलग चरणों में तेजी से चल रही है। पहले चरण में मॉडल टाउन में 56 करोड़ से विकास कार्य किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में कोहाड़पीर से प्रेम नगर धर्मकांटा और कुदेशिया फाटक तक 44 करोड़ से 2.4 किलोमीटर लंबी माडल रोड का निर्माण किया जा रहा है। 22 मीटर चौड़ी सड़क-फुटपाथ के दायरे में आए तीन सौ से अधिक अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के अनुसार सीएम ग्रिड के पहले चरण का करीब 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है। अब फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है। तीसरे चरण में स्टेडियम रोड के विकास के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है।

संबंधित समाचार