Bareilly: सुसाइड नोट में लिखा...अब कोई ऑप्शन नहीं बचा, प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग ने किया जान देने को मजबूर
बरेली, अमृत विचार। राजकीय इंटर कालेज में तैनात गोरखपुर के टीचर वशिष्ठ मुनि की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। सुसाइड नोट से खुलासा हुआ है कि वह प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे। जिस युवती को वह बेपनाह प्यार करते थे, वो उनसे बहुत पैसा हड़प चुकी थी और तरह-तरह के ताने देकर परेशान कर रही थी। सुसाइड नोट में टीचर ने लिखा कि अब और कोई ऑपशन नहीं बचा है। परिवारवाले वाले पोस्टमार्टम के बाद शव गोरखपुर लेकर रवाना हो गए, हालांकि कार्रवाई के लिए पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर में गोला क्षेत्र के रहने वाले वशिष्ठ मुनि(30) बरेली में नवाबगंज स्थित जीआईसी में गणित के प्रवक्ता थे। सुसाइड मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता लगा है कि प्रवक्ता के गोरखपुर की रहने युवती से प्रेम सम्बंध चले आ रहे थे। वशिष्ठ उसे बहुत चाहते थे मगर वह उनको मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। उनका पैसा हड़प चुकी थी। तनाव में वशिष्ठ मुनी ने शुक्रवार रात बरेली में थाना इज्जतनगर क्षेत्र के धौरहरा माफी स्थित आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने चौंका देने वाली बातें लिखकर छोड़ीं हैं।
वशिष्ठ मुनि ने लिखा, गलत लड़की के चक्कर में फंस गया
पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट प्रवक्ता ने लिखा था-सॉरी मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मेरे पास अब कोई ऑप्शन नहीं बचा है, यही वो मुझे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती है, फर्जी केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर लगातार परेशान कर रही है, मैं उससे बहुत प्यार करता हूं, शादी के लिए भी कहता हूं, वह रोज मुझे किसी न किसी बात पर धमकाती है। वो कहती है कि मर क्यों नहीं जाते..। मां से माफी मांगते हुए वशिष्ठ मुनि ने लिखा कि गलत लड़की के चक्कर में फंस गया हूं, आपको बताना चाहता था पर बता नहीं पाया, अकेला पड़ गया हूं, इसलिए ऐसा कदम उठा रहा हूं..। उसको इतना पैसा दिया हमने, फिर भी हमको बार-बार टॉर्चर करती है। अगर यह लड़की बाहर रही तो किसी और की जिंदगी बर्बाद कर देगी। मैं इसका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं। यह लड़की मुझे जाति-सूचक शब्द बोलकर गाली देती है। मैं उसका उत्पीड़न नहीं झेल पा रहा हूं। पापा मुझे माफ करना। मैं एक अच्छा लड़का नहीं बन पाया..। बेटे का सुसाइड नोट बरेली पहुंचे परिजन विलखते रहे। परिजन शुक्रवार रात ही टीचर बेटे का पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए गोरखपुर स्थित गांव लेकर रवाना हो गए।
एसपी सिटी मानुष पारीक, जीआईसी प्रवक्ता ने ने लड़की से परेशान होकर सुसाइड किया है। उन्होंने सुसाइड नोट में भी कई बातें लिखी हैं। परिजन शव को लेकर चले गए हैं। पुलिस से कोई शिकायत नहीं गई है। अगर परिवार मामले में शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
