UPTTA Table Tennis Complex: दिव्यांश बने जिला टेबल टेनिस चैंपियन, जूनियर अंडर-17 में लक्ष्य कुमार बने धुरंधर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के देखरेख में यूपीटीटीए टेबल टेनिस कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शनिवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष एकल वर्ग में दिव्यांश श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि जूनियर बालक अंडर-17 वर्ग में लक्ष्य कुमार चैंपियन बने।

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में दिव्यांश श्रीवास्तव ने अनुभवी आशुतोष सिंह को कड़े मुकाबले में 10-12, 11-8, 11-6, 7-11, 11-8 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पांच सेट तक चले इस मैच में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। सेमीफाइनल में दिव्यांश ने शौर्य गोयल को और आशुतोष ने लक्ष्य कुमार को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

जूनियर बालक अंडर-17 वर्ग में लक्ष्य कुमार ने फाइनल में शौर्य गोयल को 11-5, 9-11, 13-11, 5-11, 11-9 से पराजित कर खिताब जीता। लक्ष्य ने सेमीफाइनल में प्रणीत अग्रवाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

यूथ बॉयज अंडर-19 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में लक्ष्य कुमार, आयुष बग्गा, समर्थ तिवारी और शौर्य गोयल ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार