2.36 करोड़ रुपये की देयता पर OTS के बाद 37 लाख की मिली छूट, एलडीए में ओटीएस योजना के तहत लोगों ने किया आवेदन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ,  अमृत विचार : आवासीय भूखंड का समय पर भुगतान न कर पाने से चक्रवृद्धि एवं दंड ब्याज लगकर बकाया धनराशि 2.36 करोड़ हो गई थी। ओटीएस योजना 2026 में आवेदन करने पर ब्याज माफी के साथ 37 लाख रुपये की छूट मिल गई। जिस पर सीतापुर रोड योजना के आवंटी शिव प्रताप सिंह ने एलडीए का आभार व्यक्त किया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को ओटीएस के सफल आवेदकों को पारिजात सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण में अभी तक 573 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत आवेदन किया है। जिसके सापेक्ष चक्रवृद्धि ब्याज एवं दण्ड ब्याज की छूट के साथ कुल 31.18 करोड़ रूपये की डिमाण्ड जनरेट की गयी है। वित्त नियंत्रक दीपक सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल से शुरू ओटीएस योजना 17 जुलाई, 2026 तक चलेगी।

संबंधित समाचार