50 आदिवासी-थारू युवाओं को नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ी बनाने का संकल्प, बृजभूषण शरण सिंह उठाएंगे पूरा खर्च

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

गोण्डाः उत्तर-प्रदेश में गोण्डा जिले के कैसरगंज लोकसभा से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 50 आदिवासी और थारू युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनाने का जिम्मा उठाया हैं l बृजभूषण ने जानकारी देते हुये रविवार को बताया कि इन चयनित बच्चों में अधिकतर बच्चे देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती, बलरामपुर और गोरखपुर जिलों के रहने वाले हैं। 

उन्होंने बताया कि ये भी बच्चे नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर प्लेटफार्म हासिल करेंगे। पूर्व सांसद ने बताया कि गोद लिए गए इन बच्चों में से 30 बच्चे विशेष रूप से कुश्ती सीखेंगे। इन्हें भारतीय कुश्ती संकेत ट्रेनिंग सेंटर में कुश्ती के दांव-पेंच सिखाए जाएंगे। शेष बच्चे कबड्डी और खो-खो जैसे अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा निखारेंगे। 

बृजभूषण ने इन सभी बच्चों के रहने, खाने और खेल प्रशिक्षण का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है। उनकी टीम इन बच्चों की पूरी देखरेख करेगी।

संबंधित समाचार