Bareilly:कार से बाइक टच होने पर सेल्समैन को उठा ले गए दबंग, मांगी फिरौती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाइपास पर मामूली बाइक टच होने के बाद दबंगों ने शराब दुकान के सेल्समैन का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया। कार सवार युवक बीच सड़क से उसे जबरन उठाकर ले गए और पूरी रात शहर में घुमाते हुए बेरहमी से पिटाई करते रहे। आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल से उसके परिचितों को फोन कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने 18 घंटे बाद युवक को बरामद किया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली गई है।

पुलिस के अनुसार, भुता थाना क्षेत्र के सिसैया गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक गंगवार केसरपुर स्थित शराब दुकान पर सेल्समैन हैं। रविवार को इज्जतनगर थाने पहुंचे अभिषेक ने बताया कि शनिवार रात वह अपने साथी ललित पटेल समेत पांच लोगों के साथ दो बाइक से प्लॉट देखकर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे पीलीभीत बाइपास पर महानगर कॉलोनी के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से हल्की टकरा गई।

अभिषेक के मुताबिक उन्होंने कार सवार युवकों से विरोध जताया तो चार युवक गाड़ी से उतर आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, दबंगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन कार में डालकर फरार हो गए। साथियों ने पीछा मगर तेज रफ्तार कार ओझल हो गई। आरोपी पूरी रात उसे कार में घुमाते रहे। पीटते रहे। मोबाइल से परिचितों को कॉल कर एक लाख रुपये भी मांगी। अभिषेक ने गरीबी और दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी होने की बात कही तो उसे और ज्यादा टार्चर किया। सूचना मिलते ही पुलिस जुट गई थी। सर्विलांस से कार की लोकेशन मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अलहलादपुर के पास नदी किनारे घेर लिया। एक आरोपी मौके से कार समेत दबोचा गया। कार में बंधक पीड़ित अभिषेक भी मिल गया। पूछताछ में उसने रो-रोककर आपबीती सुनाई है। तीन आरोपी भाग निकले।

इंस्पेक्टर बारादरी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस टीम की घेराबंदी में एक आरोपी मौके से दबोच लिया गया। पीड़ित को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। केस दर्ज कर घटना में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज