यूपी रोडवेज के विशेष प्रवर्तन दल में कटौती, परिवहन निगम ने जारी किया नया आदेश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-ईंधन बचाने को प्रवर्तन दलों की व्यवस्था में बदलाव -परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने चेकिंग स्क्वायड कम करने के दिए निर्देश

लखनऊ, अमृत विचार: उप्र. परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ईंधन के व्यय को न्यूनतम करने का निर्देश दिया है। प्रबन्ध निदेशक स्क्वॉयड में कटौती करते हुए प्रत्येक रीजन में केवल एक प्रवर्तन दल कार्यरत रहने का फरमान जारी किया है। प्रवर्तन कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इंटरसेप्टर का उपयोग सीमित करने और प्रभावी चेकिंग के लिए एआरएम और आरएम को जिम्मेदारी बढ़ाई गई है।

निगम के प्रवक्ता अमरनाथ सहाय ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए है कि बिना बॉडी वार्न कैमरा किया गया निरीक्षण कार्य मान्य नहीं होगा। इसी प्रकार प्रत्येक क्षेत्रीय प्रबंधक के अधीन केवल एक प्रवर्तन दल संचालित होगा। मुख्यालय नियंत्रित (इंटरसेप्टर) प्रवर्तन दलों एवं क्षेत्रीय स्तर पर संचालित क्षेत्रीय प्रवर्तन दलों को दिए जाएं। यही नहीं प्रवर्तन दलों में डिपो/क्षेत्र में कार्यरत अतिरिक्त कार्मिक अपने मूल पद के अनुरूप कार्य करने को कहा है। 

प्रवर्तन दल से हटाये गये डिपो/क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों से उनके मूल पदों का कार्य लिया जाए। यातायात अधीक्षक, यातायात निरीक्षक व सहायक यातायात निरीक्षक को उनके दायित्वों के अनुरूप कार्यालय कार्य दिए जाएं। यातायात अधीक्षक से स्टेशन अधीक्षक के रूप में स्टेशन सम्बन्धी कार्य लिया जाए। प्रत्येक प्रवर्तन दल में केवल एक चालक तैनात किया जाए।

ये भी पढ़ें : 
International Museum Day: यूपी के संग्रहालय में कला और संस्कृति का महोत्सव, ‘आदियोगी शिव’ प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण का केंद्र

 

 

संबंधित समाचार