बाराबंकी : राजस्थान से पहुंचे नक्काशीदार पत्थर, लोधेश्वर महादेव धाम कॉरिडोर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव मंदिर में प्रस्तावित भव्य कॉरिडोर निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ने लगा है। काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर विकसित किए जा रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए राजस्थान से नक्काशीदार पत्थरों की पहली खेप मंदिर परिसर पहुंच गई है। मुख्य द्वार की नींव तैयार होने के बाद पत्थरों के पहुंचते ही निर्माण कार्य को और गति दे दी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से मंदिर परिसर एवं मुख्य मार्गों पर युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इंजीनियर अरुण कुमार एवं आयुष विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ लगातार मौके पर डटे रहकर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कॉरिडोर का मुख्य द्वार पारंपरिक स्थापत्य शैली और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के साथ तैयार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। वहीं दूसरी ओर, कॉरिडोर की जद में आने वाले मकानों का ध्वस्तीकरण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देशन में तहसील प्रशासन लगातार मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई करा रहा है। उप जिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश तथा हल्का लेखपाल संतोष कुमार वर्मा की टीम सुरक्षा बलों के साथ ध्वस्तीकरण कार्य की निगरानी में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कॉरिडोर निर्माण पूरा होने के बाद लोधेश्वर महादेव तीर्थ स्थल धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से नई पहचान स्थापित करेगा। इससे क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ स्थानीय व्यापार एवं रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बाराबंकी : भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली, लो-वोल्टेज, रोस्टिंग और फाल्ट से उपभोक्ता परेशान
बाराबंकी : संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई स्व. बी.एन. सिंह की पुण्यतिथि, पेंशनरों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का लिया संकल्प
आईपीएल 2026 : हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, दोनों टीमें इस प्रकार...
बाराबंकी : जय दुर्गा माँ स्वयं सहायता समूह को मिली जिम्मेदारी, खुली बैठक में किया गया राशन की दुकान का चयन, लंबे समय से थी रिक्त
लखनऊ : एसजीपीजीआई में भर्ती मरीज का खून से लथपथ शव बरामद, लीवर कैंसर से पीड़ित था मुश्‍ताक अली