India vs Sri Lanka: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के साथ मैच की तारीखों का ऐलान; T20 को लेकर सस्पेंस

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कोलंबो। श्रीलंका और भारत के बीच अगस्त महीने में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट मैच की तारीख अभी तय नहीं हुई हैं। यह सीरीज़ मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चरण का हिस्सा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के सूत्रों ने क्रिकबज को बताया है कि मैच 15 से 27 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। 

श्रीलंका क्रिकेट ने मैचों के लिए दो सप्ताह का कार्यक्रम तय किया है। हालांकि, भारत के श्रीलंका दौरे पर टी-20 सीरीज को लेकर असमंजस बना हुआ है। अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि इस दौरे में कौन से तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जोड़े जाने थे। ये दो टेस्ट लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के बाद होंगे, जो नौ अगस्त को खत्म होगी और तय कार्यक्रम की जानकारी सीरीज़ से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ साझा कर दी गई है, जिसमें भारतीय टीम भी शामिल है। 

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रतिनिधि के तौर पर श्रीलंका गए हैं ताकि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की स्थिति का जायजा ले सकें, जिसे हाल ही में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की सरकार ने बोर्ड को भंग कर दिया था। सरकार ने तब से एक अंतरिम बॉडी, श्रीलंका क्रिकेट ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी, नियुक्त की है। 

ये भी पढ़ें : 
Malaysia Masters 2026 : टूर्नामेंट में 26 सदस्यीय युवाओं की ब्रिगेड उतरेगा भारत, पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग की जोड़ी नहीं होंगे हिस्सा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बाराबंकी : भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली, लो-वोल्टेज, रोस्टिंग और फाल्ट से उपभोक्ता परेशान
बाराबंकी : संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई स्व. बी.एन. सिंह की पुण्यतिथि, पेंशनरों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का लिया संकल्प
आईपीएल 2026 : हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, दोनों टीमें इस प्रकार...
बाराबंकी : जय दुर्गा माँ स्वयं सहायता समूह को मिली जिम्मेदारी, खुली बैठक में किया गया राशन की दुकान का चयन, लंबे समय से थी रिक्त
लखनऊ : एसजीपीजीआई में भर्ती मरीज का खून से लथपथ शव बरामद, लीवर कैंसर से पीड़ित था मुश्‍ताक अली