मंदिरों के सोने के मुद्रीकरण की कोई योजना नहीं: सरकार ने अफवाहों को किया खारिज

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः सरकार ने अफवाहों और अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि देशभर के मंदिरों के ट्रस्ट या किसी भी धार्मिक संस्थानों के पास रखे सोने का मुद्रीकरण करने का उसका कोई इरादा नहीं है। वित्त मंत्रालय ने स्पष्टीकरण में कहा कि ऐसी अफवाहें पूरी तरह झूठी, भ्रामक और निराधार हैं। 

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि मंदिरों के शिखरों, दरवाजों या अन्य संरचनाओं पर लगे सोने को ''भारत के सामरिक स्वर्ण भंडार'' के रूप में मानने के दावे भी झूठे, भ्रामक एवं पूरी तरह निराधार हैं। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं।

अपुष्ट जानकारी फैलाने से अनावश्यक भ्रम उत्पन्न होता है और यह लोगों को गुमराह कर सकता है। सरकार ने सभी नागरिकों से केवल अधिकृत माध्यमों से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की। 

मंत्रालय ने कहा कि नीतिगत फैसलों या सरकारी योजनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी वेबसाइट और सत्यापित सार्वजनिक संचार मंचों के माध्यम से साझा की जाएंगी। 

संबंधित समाचार