iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन और कलर! itel ने लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन A100 Pro, कीमत जान कर हो जाएंगे हैरान
नई दिल्ली: चीनी ब्रांड itel ने भारतीय बाजार में iPhone 17 Pro की याद दिलाने वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया मॉडल itel A100 Pro प्रीमियम लुक, डिजाइन और कलर ऑप्शन्स के साथ आया है, जो इसे बजट सेगमेंट में आकर्षक बनाता है।
itel A100 Pro की कीमत और उपलब्धता
यह फोन सिर्फ एक वेरिएंट (3GB RAM + 64GB स्टोरेज) में लॉन्च हुआ है। वर्चुअल RAM की मदद से इसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन्स — कॉमेट ऑरेंज, ब्लैक और क्लाउड व्हाइट में खरीदा जा सकता है।
मोबाइल फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.6 इंच HD+ IPS पैनल with 90Hz रिफ्रेश रेट और वाटरड्रॉप नॉच
- प्रोसेसर: Unisoc T7100 चिपसेट
- सॉफ्टवेयर: Android 15 Go Edition
- बैटरी: 5000mAh बैटरी के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट
- कैमरा: 8MP रियर कैमरा + 5MP फ्रंट कैमरा
- सिक्योरिटी: साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर + फेस अनलॉक
- अन्य फीचर्स: IR ब्लास्टर, DTS स्पीकर और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए itel 100 का अपग्रेडेड वर्जन है। Transsion Holdings की सब-ब्रांड itel बजट सेगमेंट में अच्छी स्पेसिफिकेशन्स देकर मार्केट में अपनी जगह बना रही है।
