लखनऊ: एयरपोर्ट पर अवैध असलहा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्री के बैग में एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने कट्टा बरामद होने की बात सीआईएसएफ कर्मियों को बताई। जिसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री को पकड़कर सरोजिनी …
लखनऊ, अमृत विचार। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्री के बैग में एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने कट्टा बरामद होने की बात सीआईएसएफ कर्मियों को बताई। जिसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री को पकड़कर सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले किया।
वहीं, पकड़ा गया यात्री दिव्यांश तिवारी पीजीआई थानाक्षेत्र के अंसल के भागीरथी अपार्टमेंट में किराए पर रहता है। सरोजिनी नगर थाने की पुलिस भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई कर रही है। जबकि इस घटना को लेकर यात्री का कहना है कि उसे मालूम नहीं कि उसके बैग मेंं अवैध असलहा कहां से आया है।
